रेवाड़ी। खंडस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 व 29 जुलाई को किया जाएगा। योगासन खेल संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ मौके पर भी पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी को आयु प्रमाण पत्र की प्रति साथ लानी होगी। ।
योगासन खेल संघ रेवाड़ी ने निर्णय लिया है कि जिला स्तर पर योगासन की प्रतियोगिताएं आयोजित न करके खंडस्तर पर भी आयोजन किया जाए, ताकि अधिक खिलाड़ी भाग ले सकें। संघ के सचिव नितिन कुमार ने बताया की योगासन खेल प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28 वर्ष तथा मास्टर्स प्रतियोगिता 28 से 35, 35 से 45 तथा 45 से 55 आयु वर्ग के लड़के तथा लड़कियों की आयोजित की जाएगी।
22 जुलाई को खंड बावल में सूरज स्कूल बावल, खंड खोल में मॉडर्न इंडियन पब्लिक स्कूल पाली व खंड डहीना में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहीना में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 29 जुलाई को खंड रेवाड़ी में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, खंड कोसली में गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन कोसली, तथा खंड जाटूसाना में कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बरेली खुर्द में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।