फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कल से शुरू होंगी

Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोल। जिले में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होंगी जो 23 जुलाई तक चलेंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगी।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खोल ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार 20 से 23 जुलाई तक ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
20 जुलाई को खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खो-खो मुकाबले जीएमएस लुहाना, कबड्डी प्रतियोगिता आस्था पब्लिक स्कूल बसौदा और वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडोला में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

21 जुलाई को बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, योग, शतरंज, बॉक्सिंग और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके बाद 22 जुलाई को बालिकाओं और 23 जुलाई को बालकों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बीएलजीएसएसएस, खोल में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह 8:30 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचें। खिलाड़ियों के लिए डॉसियर, आधार कार्ड, विदड्रॉल रजिस्टर और पिछली कक्षा के रिपोर्ट कार्ड की फोटो प्रति लाना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी खेल में चार से कम टीमें भाग लेने पर उस खेल की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जाएगी। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें