फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ब्लॉकस्तरीय खेलकूद स्पर्धा 29 व 30 को

Fri, 27 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से 29 और 30 दिसंबर को नाहड़, जाटूसाना और डहीना की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं, 30 और 31 दिसंबर को खोल में खंडस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग लेंगे। खो- खो (महिला), दौड़ 400 मीटर (पुरुष, महिला), लंबी कूद (पुरुष, महिला), वॉलीबॉल स्मैशिंग (पुरुष) प्रतियोगिता होगी। इन खेलों के विजेताओं को स्पोर्ट्स किट, सर्टिफिकेट्स, मेडल, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जो प्रतिभागी, युवा मंडल इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं, वह दूरभाष संख्या से संपर्क कर सकते हैं। डहीना खंड स्पर्धा के लिए राकेश (9053545354), खोल खंड की स्पर्धा के लिए वीरपाल (9992484536) और नाहड़ खंड की स्पर्धा के लिए अनुराग (9728239585) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें