फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीकानेर स्कूल में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Thu, 23 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेवाड़ी खंड के विभिन्न क्लस्टरों से प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संचालन में प्रवक्ता कांता लहकरा और अध्यापिका प्रिया ने पंजीकरण व्यवस्था संभाली। निर्णायक मंडल में अजय कुमार, मनीष कुमार, शर्मिला, सरिता, सुनीता और विजय रानी ने निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास कर जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता और कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता नीतू कुमारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें