फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार का पांच और बस-ट्रक का 15 रुपये बढ़ा शुल्क

Sat, 29 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17गंगायचा टोल टैक्स। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-352 और एनएच-11 पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गांव गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी तरह के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें जारी की गई हैं। बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल रात 12 बजे से लागू होंगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार पहले जहां कार, जीप और वैन के चालकों को दोनों तरफ की पर्ची कटवाने के लिए 145 रुपये देने पड़ते थे वहीं अब 150 रुपये देने होंगे। बस और ट्रक चालकों को एक साइड के लिए पहले 310 रुपये चुकाने होते थे, अब यह टैक्स बढ़कर 325 रुपये हो गए हैं। दोनों तरफ के लिए इन वाहनों को 470 रुपये की जगह 485 रुपये चुकाने होंगे। बड़े आकार के वाहनों को एक तरफ का टैक्स पहले 610 रुपये चुकाना पड़ता था, अब 630 रुपये देने होंगे। दो तरफ के लिए पहले 915 रुपये लगते थे, अब 945 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर करना महंगा हो जाएगा। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में पांच फीसदी बढ़ोतरी की गई है। गुरुग्राम की सीमा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला, गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर घामडोज और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर में टोल प्लाजा है।
विज्ञापन


-

गंगायचा टोल प्लाजा के रेट:

वाहनों एकल शुल्क, दो तरफा शुल्क, मासिक पास (2025-2026)

कार/जीप/वैन/एलएमवी 100: :150: :3380
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 160: :235: :5260
ट्रक/बस 325 ::485 ::10780
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 495: :745: :16520
बड़े आकार के वाहन 630: :945: :21050

-

वाहनों, एकल शुल्क, दो तरफा शुल्क, मासिक पास (2024-2025)

कार/जीप/वैन/एलएमवी 100: :145: :3265
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 150: :230: :5080
ट्रक/बस 310: :470: :15950
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 480: :720: :15950
बड़े आकार के वाहन 610: :915: :20325

-

वाहन, एकल शुल्क, दो तरफा शुल्क, मासिक पास (2023-2024)

कार/जीप/वैन/एलएमवी 95: :145: :3185
एलसीवी/एलजीवी/मिनी बस 150: :225: :4955
ट्रक/बस 305: :455 ::10150
एचसीएम/ईएमई/एमएवी 465: :700: :15555
बड़े आकार के वाहन 595: :890: :19820

-

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में 1 अप्रैल से इजाफा किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।-भरत यादव, एचआर मैनेजर, गंगायचा टोल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें