फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 70 हजार रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बिहार निवासी एक युवक ने एक महिला का अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर उसको ब्लैकमेल किया। साथ ही उससे 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया है कि वह अपने पति के साथ गांव में ही किराए पर रहती है। बिहार के जिला पूर्णिया के रानीगंज बिसनपुर निवासी रूपेश मंडल का उसके घर आना जाना था। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली और उसे ब्लैकमेल कर रुपये मांगने शुरू कर दिए। वह अभी तक उससे धमकी देकर 70 हजार रुपये ऐंठ लिया है। आरोप है कि महिला से आरोपी और मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने उसके वीडियो व फोटो उसके कुछ रिश्तेदारों के पास भी भेज दिए थे। साथ ही पिछले एक माह से आरोपी अलग-अलग नंबरों से बार-बार काल कर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। कसौला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने, छेड़छाड़, धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 56 हजार
धारूहेड़ा। साइबर ठगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से करीब 56 हजार रुपये ठग लिए। ठगी की शिकार महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विशाल कॉलोनी निवासी ज्योति ने कहा कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के गांव चंदुपुरा की रहने वाली है और धारूहेड़ा में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती हैं। 22 मार्च से उनके पास अलग-अलग नंबरों से काल आ रही थी। काल करने वालों ने उन्हें एयर फोर्स अथारिटी आफ इंडिया में नौकरी लगने का आफर दिया। महिला साइबर ठगों के झांसे में आ गई। साइबर ठगों ने महिला से नौकरी के लिए गूगल-पे के लिए 56 हजार 222 रुपये जमा करा लिए। इतने रुपये देने के बाद भी आरोपी और रकम जमा करने के लिए कहने लगे, जिसके बाद महिला को ठगी के बारे में पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें