फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रक्तदान कर भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया सीएम का जन्मदिन

Sun, 26 Jan 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06सज्जन सोसायटी में रक्तदान शिविर के दौरान का दृश्य। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया के नेतृत्व में दिल्ली रोड स्थित सज्जन सोसायटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का शुभारंभ के मुख्य अतिथि रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तेजी से विकास हो रहा है। पहले जहां दक्षिण हरियाणा का नंबर बाद में आता था, आज पहले पायदान पर खड़ा मिलता है। विधायक ने कहा कि ढाई महीने के अंदर रेवाड़ी बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नागरिक अस्पताल के लिए जमीन तलाशी जा रही है। रामसिंहपुरा में कचरा प्रबंधन के लिए सरकार ने ग्रांट जारी कर दी गई है। विधायक ने रक्तदान शिविर लगाने पर टीम को बधाई दी। वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया ने कहा कि सीएम नायब सैनी युवा अपना भविष्य देख रहे हैं। कार्यक्रम में हेमंत बोहरा, अरुण तंवर, विशाल ततारपुर, सौरभ सैनी, मोनू छावड़ी, नवीन यादव, अजीत यादव, कुलदीप यादव, राहुल व अमित, श्याम चुघ, पार्षद रेखा यादव पार्षद कुसुमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें