फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

Sun, 22 Feb 2026 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम को सुनतीं जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली साथ में कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 131वें संस्करण को बूथ नंबर 164 पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक मुदगिल के निवास पर पहुंचकर सुना।
विज्ञापन

डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि पूर्व जिला महामंत्री अशोक मुदगिल विधानसभा चुनाव तक पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वे पैरालिसिस की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
डॉ. वंदना पोपली ने अशोक मुदगिल का कुशलक्षेम पूछते हुए कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर है, वह उनके जैसे कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद संगठन के प्रति उनका उत्साह प्रेरणादायी है। जिला भाजपा का संकल्प है कि किसी भी पुराने साथी को कभी उपेक्षित नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी और धरोहर हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के 131वें एपिसोड पर चर्चा भी की गई। डॉ. पोपली ने कहा कि मन की बात केवल एक प्रसारण नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बन चुका है।
इस बार प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 की सफलता और कृषि क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से खेती में उत्पादन बढ़ा है और भारत विश्व के प्रमुख चावल उत्पादक देशों में अग्रणी बनकर उभरा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंडल प्रभारी सुमन चौहान, बूथ अध्यक्ष भवानी शंकर, पुष्पा मुदगिल और अमित यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें