फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनुशासनहीनता में भाजपा के कार्यकर्ता निष्कासित

Sat, 09 May 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। निकाय चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में भारतीय जनता पार्टी ने दो कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल की ओर से निष्कासन पत्र के अनुसार धारूहेड़ा के इंद्रपाल मुगदम और अशोक कोसलिया को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि निकाय चुनाव के दौरान दोनों कार्यकर्ताओं की गतिविधियां पार्टी की नीतियों और अनुशासन के खिलाफ पाई गईं। इसे गंभीरता से लेते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठनात्मक मर्यादा बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले 15 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें