फोटो : 22भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित करते कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में सोशल मीडिया पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली रहीं, जबकि अध्यक्षता सोशल मीडिया प्रमुख सावन सैनी ने की।
बैठक का उद्देश्य पार्टी की डिजिटल पहुंच और संचार रणनीति को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इसमें जिले के सभी वर्तमान सोशल मीडिया पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में सोशल मीडिया की भूमिका, पार्टी के संदेशों के प्रभावी प्रसार तथा आगामी कार्यक्रमों की डिजिटल रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता वंदना पोपली ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में जिला सह प्रमुख मनजीत सिंह, मनीष कुमार, अधिवक्ता रीना, चंद्र मोहन, रंजन प्रकाश, सुमन लता, उज्जवल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।