फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने 2014 में रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने की गारंटी दी थी, सच्चाई सबके सामने है : चिरंजीव

Sun, 24 Dec 2023 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने अपनी विधानसभा के गांव रसगण और जाटी में आदर्श ग्राम योजना के तहत कम्युनिटी हॉल और विभिन्न रास्तों का लोकार्पण किया। साथ ही लोगों के समक्ष पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा विपक्ष के 141 सांसदों को तो निलंबित कर दिया लेकिन देश का नाम रोशन करने वाली होनहार पहलवान बेटी साक्षी मलिक को प्रताड़ित करने वाले बृजभूषण आज भी अपनी कुर्सी पर कायम हैं। मजबूरी में साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेना पड़ा।
विज्ञापन



विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रही बात सरकार की गारंटी की तो पहली गारंटी फेल हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा ने सरकार बनते ही 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की गारंटी दी थी लेकिन राज्यसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने साफ मना कर दिया कि हमने कोई भी ऐसी गारंटी नहीं दी थी। इसी तरह से 2015 में बावल में एम्स की गारंटी दी गई थी लेकिन आज 8 साल बाद भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। भाजपा नेताओं ने 2014 में रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने की भी गारंटी दी थी लेकिन सच्चाई सबके सामने है। विधायक ने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर वार्ड नंबर 11 के जिला पार्षद मनीराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें