मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का स्वागत करते नेता। स्रोत : प्रवक्त
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारें अपने वादे पूरे करने में विफल रही हैं। दूसरी तरफ, भाजपा अपने हर वादे को संकल्पित होकर अपने हर वादे को पूरा कर रही है।
सीएम यहां सैनी स्कूल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि भाजपा ने मुफ्त डायलिसिस का वादा पूरा किया है। महिलाओं के लिए 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना का बजट भी बढ़ाकर 5000 करोड़ से 6500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
63 संकल्पों को डेढ़ साल में किया पूरा
सीएम सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने 21 संकल्प लिए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद इन सभी संकल्पों को ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से पूरा करेगी। कहा कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार आशीर्वाद दिया। चुनाव में भाजपा ने 217 संकल्प लिए जिनमें से 63 को डेढ़ साल में पूरा करने कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का स्वागत करते नेता। स्रोत : प्रवक्त