फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम न्याय के प्रतीक : रेणुका

Sun, 03 May 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बूढ़पुर स्थित भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रेणुका शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय के प्रतीक ते।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने की। आचार्य विशाल शास्त्री ने हवन कराया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और सामाजिक समरसता की भावना से यज्ञ में आहुति डाली। प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि अक्षय तृतीया से शुरू हुए इस पखवाड़े का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना है।
अजय शर्मा ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 31 मई को समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आय-व्यय का विवरण और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण शर्मा, गिरीश भारद्वाज, बलवीर शर्मा, दिलीप पटवारी, जगदीश राय वशिष्ठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें