फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में झोंकी ताकत, आज शाम पांच बजे थमेगा चुनावी शोर

Thu, 07 May 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के लिए पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मंत्री विपुल गोयल साथ में विधायक लक
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वीरवार को प्रचार में पूरा ताकत झोंक दी। रेवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, खेल मंत्री गौरव गौतम और स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
विज्ञापन

वहीं, रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका और धारूहेड़ा प्रत्याशी कु. राज के समर्थ में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। दीपेंद्र हुड्डा ने शहर के गोल चक्कर में रेवाड़ी की कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की आवाज उठाने का काम किया है जबकि भाजपा केवल वादों तक सीमित रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहले ही चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, खेल मंत्री गौरव गौतम और निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं।
इन मंत्रियों ने जनसभाएं की और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार पूरी तरह थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क कर सकेंगे।
इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक व्यक्तिगत संपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंचेंगे। अंतिम समय में मतदाताओं को मनाने और अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए सभी दल पूरी ताकत लगाएंगे।
दोनों निकायों में बनाए गए 126 मतदान केंद्र
रेवाड़ी। निकाय चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में 99 और धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में 27 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
चुनाव आयोग ने 43 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। इनमें नगर परिषद क्षेत्र के 32 और धारूहेड़ा नगर पालिका के 11 बूथ शामिल हैं। इन संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का रोडमैप तैयार कर लिया है।

दो ईवीएम का इस्तेमाल होगा
मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। एक ईवीएम चेयरमैन और दूसरी पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए लगाई जाएगी। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न आए।

चेयरमैन पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में
रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में करीब 1.15 लाख मतदाता और धारूहेड़ा नगर पालिका में लगभग 23 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इन दोनों निकायों में मतदाताओं का फैसला ही प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा। चुनावी मैदान में चेयरमैन पद के लिए दोनों निकायों में छह-छह प्रत्याशी ताल ठोक रहे थे। नगर परिषद चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दूसरे उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है, लेकिन उसका नाम और चुनाव चिह्न ईवीएम में मौजूद रहेगा।

-
भाजपा ने सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारे

नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले को रोचक बनाए हुए हैं। कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। प्रत्याशी लगातार जनसभाएं, डोर-टू-डोर प्रचार और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें