फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपने ही वार्ड में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की साख दांव पर, उम्मीद से कम हुई वोटिंग, निर्दलीय इनसे आगे

Mon, 11 May 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी के चुनाव में इस बार चेयरपर्सन पद को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। चुनाव मैदान में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच टक्कर देखने को मिली। हालांकि, अपने ही वार्ड में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की साख दांव पर है। यहां उम्मीद से कम वोटिंग हुई है।
विज्ञापन

लोगों की नजरें सबसे अधिक वार्ड नंबर 3 पर टिकी हुई थीं। भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल और कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी इसी वार्ड की निवासी हैं। ऐसे में यह वार्ड चुनावी रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
वार्ड नंबर 3 में जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन बूथ बनाए गए थे। यहां सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ती नजर आई। बूथ नंबर 8 पर 66 प्रतिशत, बूथ नंबर 9 पर 67.04 प्रतिशत और बूथ नंबर 10 पर 66.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूरे वार्ड का औसत मतदान करीब 66.46 प्रतिशत रहा। भाजपा और कांग्रेस दोनों की उम्मीदवार इसी वार्ड से होने के बाद भी मतदान प्रतिशत उम्मीद से ज्यादा नहीं पहुंच पाया।
दूसरी ओर वार्ड नंबर 13 में मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। चेयरपर्सन पद की निर्दलीय प्रत्याशी आशा और कविता देवी दोनों इसी वार्ड की रहने वाली हैं।
दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, सन सिटी में बनाए गए बूथों पर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी अधिक दिखाई दी। बूथ नंबर 39 पर 75.52 प्रतिशत और बूथ नंबर 40 पर 73.23 प्रतिशत मतदान हुआ। पूरे वार्ड का औसत मतदान करीब 74 प्रतिशत रहा जो प्रमुख प्रत्याशियों के वार्डों में सबसे अधिक है। संवाद

चर्चा में रहा निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका का वार्ड नंबर 30
चेयरपर्सन पद की निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका पवार का वार्ड नंबर 30 चर्चा में रहा। यहां मतदान का रुझान मिलाजुला देखने को मिला। राव बिहारी लाल स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर 92 पर 64.42 प्रतिशत और बूथ नंबर 93 पर 70.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वार्ड का औसत मतदान लगभग 67.47 प्रतिशत रहा। एक बूथ पर मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जबकि दूसरे बूथ पर मतदान कुछ कम रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय मतदान धीमा था लेकिन शाम तक बूथों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली।
-
डॉ. मीनू डहीनवाल का वार्ड सबसे पीछे
निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मीनू डहीनवाल का वार्ड नंबर 26 मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे पीछे रहा। रेलवे बारात घर में बनाए गए तीन बूथों पर मतदान हुए थे। बूथ नंबर 83 पर 61.24 प्रतिशत, बूथ नंबर 84 पर 63.04 प्रतिशत और बूथ नंबर 85 पर 66.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे वार्ड का औसत मतदान करीब 63.58 प्रतिशत रहा। प्रमुख प्रत्याशियों से जुड़े वार्डों में यह सबसे कम मतदान वाला क्षेत्र रहा। यहां मतदाताओं की भागीदारी उम्मीद के अनुसार नहीं रही।

अब मतगणना पर टिकीं सभी की निगाहें
वार्ड नंबर 13 में मतदाताओं ने सबसे अधिक सक्रियता दिखाई वहीं वार्ड नंबर 26 में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। वार्ड नंबर 3 और 30 में मतदान मध्यम स्तर पर रहा। अब सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के जीत दावे कर रहे हैं लेकिन असली तस्वीर परिणाम आने के बाद ही साफ होगी। मतगणना से पता चलेगा कि किस प्रत्याशी को अपने ही वार्ड में कम वोट मिले और किसे मजबूत समर्थन मिला।
विज्ञापन

-
वार्ड प्रत्याशी मतदान प्रतिशत
वार्ड 3 — भाजपा की विनीता पीपल 66.46%
वार्ड 3 कांग्रेस की निहारिका चौधरी 66.46%
वार्ड 13 निर्दलीय आशा 74%
वार्ड 13 निर्दलीय कविता देवी 74%
वार्ड 30 निर्दलीय दीपिका पवार 67.47%
वार्ड 26 निर्दलीय डॉ. मीनू डहीनवाल 63.58%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें