फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फैमिली आईडी में उम्र सत्यापन के लिए बड़ी संतान का जन्म प्रमाण भी मान्य आधार

विज्ञापन
जनसमस्या में सुनवाई करते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-1 स्थित अपने कार्यालय में लगभग 150 नागरिकों की जनसुनवाई करते हुए फैमिली आईडी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े कई विषयों पर जानकारी दी। जनसुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डॉ. सतीश खोला ने कहा कि अब फैमिली आईडी में उम्र सत्यापन के लिए बड़ी संतान के जन्म प्रमाण को भी मान्य आधार माना जाएगा। इससे उन बुजुर्ग नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी जिनके पास पुराने समय के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं।
जन सुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें