फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा के भिवाड़ी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारूहेडा की एवलोन रंगोली सोसायटी निवासी रीना ने कहा कि वह किसी काम से भिवाड़ी गई थी। वापस आते समय वह भिवाड़ी मोड़ के निकट ऑटो से उतर कर सोसायटी की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अचानक तेज हॉर्न बजा दिया। उसने मुड़कर पीछे देखा तो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-छह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें