फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार कंपनीकर्मी की मौत

Wed, 06 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के समीप भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यूपी के प्रतापगढ़ निवासी गिरीश चंद्र पांडे बाइक पर सवार होकर राजस्थान के नीमराना से भिवाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर खेड़ा बार्डर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें