फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Fri, 10 Feb 2023 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के समीप वीरवार रात तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
धारूहेड़ा के बास रोड स्थित आजाद नगर निवासी संदीप वीरवार की रात अपनी पत्नी शीतल (30) को राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर घर आजाद नगर आ रहे थे। दोनों सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में संदीप सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा जबकि उसकी पत्नी बस के पहिये के नीचे आ गई। चालक ने बस को रोकने की बजाए भगा लिया, जिससे शीतल की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर जाम भी लगा रहा। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें