फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: भूपेंद्र सिंह प्रधान और महासचिव यशपाल बने

Fri, 10 Feb 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि विभाग कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसविंदर सैनी की अध्यक्षता में एसडीओ डॉ. दीपक यादव ने प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। इसमें किसान क्लब का गठन करने के लिए चुनाव किया गया। क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और यशपाल महासचिव बनाए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से किसान क्लब का गठन कर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसके प्रधान भूपेंद्र सिंह गांव भांडावास, उप प्रधान मास्टर सुरेश चंद गांव गिंदौखर, महासचिव यशपाल खोला गांव कंवाली, सीनियर प्रधान उदमीराम धवाना, सह सचिव सूर्यदेव पावटी, मीडिया प्रभारी संदीप यादव निमोठ व मुख्य पद खजांची वेदप्रकाश शर्मा बनाए गए। वहीं टेक्निकल सलाहकार डॉ. जोगिंदर यादव व राव संजय धारुहेड़ा डायरेक्टर (दां बाग) बनाए गए। जल्द क्लब रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करके क्लब जिले में विभाग के साथ मिलकर के कृषि के कामों को गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा के कोआर्डिनेटर हेड डॉ. कपूर चंद, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. जोगिंदर यादव, कृषि संबंधी संस्थान के पदाधिकारी व 60 से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें