फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 01 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव मुसेपुर के पास एक निजी बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

बोहतवास गांव निवासी योगेश ने पुलिस थाना जाटूसाना को दी शिकायत में कहा है कि वह बाइक से अपने चाचा के लड़के अजय के साथ बेरली जा रहे थे। वह बाइक खुद ही चला रहे थे। अजय पीछे बैठा था। जब मुसेपुर के पास राधा स्वामी भवन के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां अजय की मौत हो गई। पुलिस ने योगेश की शिकायत पर आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें