फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव जलियावास पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक पुल से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव इस्माइलपुर निवासी योगेश कुमार वीरवार को अपनी बाइक पर बनीपुर चौक से धारूहेड़ा की तरफ जा रहा था। वह गांव जलियावास पुल पर पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल योगेश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें