फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइन बोर्ड और खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड स्थित जैन स्कूल के निकट चालक की लापरवाही के कारण बाइक खंभे व साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव अंबरपुर निवासी रवि कुमार ने बताया है कि उनका भाई रोहित बावल स्थित एक कंपनी में कांट्रैक्टर के पास कार्यरत था। वह बीएमजी माल के निकट रहता था। शुक्रवार को उसके साथ काम करने वाले मध्य प्रदेश के जिला कटनी के गांव खरखरी अमुवारी निवासी पुष्पराज सरकुलर रोड से जा रहा था। पुष्पराज के बाइक तेज गति से चलाने व स्पीड ब्रेकर से कुदा देने से उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क किनारे खड़े खंभे व साइन बोर्ड से जा टकराई। हादसे में रोहित व पुष्पराज घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौैके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया और पुष्पराज को रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रवि कुमार की शिकायत पर पुष्पराज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें