फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के माडल टाउन निवासी एक युवती व उसके पिता से दो-तीन लोगों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। युवती को न तो नौकरी मिली और न ही आरोपियों ने ठगे गए रुपये ही लौटाए। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन निवासी रमेश कटारिया ने बताया है कि उनकी बेटी नैंसी एक सीए के पास काम करती थी। जनवरी में फेसबुक के जरिए गांव डवाना निवासी जिद्दी उर्फ विक्की के साथ जान-पहचान हुई थी। विक्की उनकी बेटी को अपनी बहन मानता था। विक्की ने नैंसी को बताया था कि उसका मामला भिवानी के गांव लुहारू जटू निवासी पवन उर्फ मोहर सिंह केंद्र सरकार में हाई कमांड आफिसर है और उसकी राजस्थान व हरियाणा में ऊंची पहुंच है। वह काफी लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है और उसे भी सरकार नौकरी लगवा देगा। विक्की ने नैंसी की पवन के साथ बात भी कराई और पवन ने सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। आरोपी पवन ने नैंसी से अपना व माता-पिता का आधार कार्ड, पेन कार्ड, दसवीं व 12वीं की मार्कशीट की फोटो कापी व पुलिस वेरिफिकेशन लेकर राजेश पायलट चौक पर बुलाया। पुलिस वेरिफिकेशन को छोड़कर पवन ने अन्य सभी कागजात ले लिए। आरोपी उनके घर भी आने-जाने लगा और उसने अपनी कार पर भी केंद्र सरकार हाई कमांड आडिट आफिसर लिखवाया हुआ था। रौब झाड़ने के लिए आरोपी ने उन्हें बताया था कि वह सिटी माल भी खरीद चुका है और 426 करोड़ रुपये का चेक की फोटो भी नैंसी को भेजी थी। आरोपियों ने पिता-पुत्री को विश्वास में ले लिया था। आरोपी अपने बच्चों को भी उनके घर छोड़ जाता था। आरोपी ने जूते खरीदने के लिए उनकी बेटी से सात हजार रुपये व फरवरी माह में एटीएम कार्ड में दिक्कत बता कर दस हजार रुपये भी लिए थे। एक सप्ताह में रुपये लौटने के लिए भी कहा था, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। पवन ने बताया था कि वह नैंसी को डीसी रेट पर सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसके लिए तीन लाख रुपये पहले व तीन लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने होंगे। उन्होंने फरवरी माह में पवन को दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि सरकारी नौकरी के लिए आठ लाख रुपये देने होंगे। चार लाख रुपये पहले व चार नौकरी लगने के बाद। उन्होंने अपनी पत्नी के खाते लाने लेकर पवन को दो लाख रुपये और दे दिए। लेकिन न तो उनकी बेटी की नौकरी लगी और न ही रुपये लौटाए। उन्होंने अपने रुपये लौटाने के लिए कहा तो आरोपी धमकियां देने लगा। इस ठगी में जिद्दी उर्फ विक्की के साथ एक मीनाक्षी नाम की लड़की भी शामिल है। रमेश कटारिया की शिकायत पर माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें