फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेट्रोल टंकी फुल करवाने के बाद बाइक में लगी आग

Fri, 14 Aug 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पेट्रोल टंकी फुल करवाने के बाद बाइक में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित टूरिजम कॉम्प्लेक्स धारूहेड़ा के सरकारी पेट्रोल पंप पर वीरवार को पेट्रोल भरवाने के बाद एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गांव भटसाना निवासी धर्मवीर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए सरकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। पेट्रोल टंकी फुल करवाने के बाद वह मोटरसाइकिल लेकर चला ही था कि अचानक बाइक में आग लग गई।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल में आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, धर्मवीर की ओर से समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत या दरखास्त नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें