फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट से घर जा रही महिला की चेन झपट कर बाइक सवार नकाबपोश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्6 अगस्त से लेकर 16 सितंबर तक शहर व धारूहेड़ा में बदमाश 9 चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, शहर में अधिकतर वारदात मॉडल टाऊन थाना क्षेत्र में दोपहर करीब दो बचे के आसपास हुई हैं। वहीं बदमाश धारूहेड़ा में सुबह के समय महिलाओं के गले से चेन छीनकर फरार हो रहे हैं। बुधवार को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के आकेड़ा में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर से बाहर जा रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। जबकि मंगलवार दोपहर बाद शहर के आंबेडकर चौक पर सब्जी खरीद रही महिला के गले से भी बाइक सवारों ने चेन झपट ली थी।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी शिकायत में आकेड़ा निवासी रामकलां ने बताया कि वह सुबह अपने प्लाट से घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। तोड़ी गई चेन की कीमत 60 हजार से ज्यादा है। शिकायत के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
6 सितंबर को शहर में 2-3 बजे के बीच तीन वारदात
6 सितंबर को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर 2-3 बजे के बीच तीन चेन झपटने की वारदातों को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने दोपहर करीब दो बजे गढ़ी बोलनी रोड पर पदैयावास मोड के पास खड़े एक युवक के गले से सोने की चेन छपटी, महज 10 मिनट के अंदर बदमाशों ने पोसवाल चौक के पास पिता के साथ घर जा रही युवती के गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। करीब आधा घंटा केे बाद बाइकर्स ने सेक्टर-4 में घूम रही एक युवती के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात की।
विज्ञापन

22 अगस्त को मॉडल टाउन व महावीर नगर सहित तीन वारदात
22 अगस्त को भी चेन झपटने वाले गिरोह ने शहर में दो व धारूहेड़ा में एक वारदात को अंजाम दिया था। बाइकर्स गैंग ने दोपहर के समय शहर के कालाका रोड पर मंदिर जा रही महावीर नगर निवासी महिला के गले से चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गैंग मॉडल टाऊन में महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचे और फल खरीद रही महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन चेन टूटकर नीचे गिर गई और बदमाश फरार हो गए। दोनों वारदात करीब दोपहर दो बजे की है। वहीं इसी दिन धारूहेड़ा सेक्टर- 6 में सब्जी खरीदने जा रही महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई थी। इतना ही नहीं बदमाश इन 26 दिनों के दौरान ही सेक्टर- 4 में घर के बाहर खड़ी सेना अधिकारी की पत्नी के गले से चेन छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें