फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बीकानेर-दानापुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 2 से चलेगी

Thu, 25 Apr 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-दानापुर-बीकानेर (9 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसका ठहराव रेवाड़ी जंक्शन पर भी होगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04721, बीकानेर-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 मई से 27 जून तक (9 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक वीरवार को सुबह 10.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 13.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04722, दानापुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 28 जून तक (9 ट्रिप) दानापुर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 16.20 बजे रवाना होकर शनिवार रात 23.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर व आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित 20 डिब्बे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें