फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय विद्यालयों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को दी गईं साइकिलें

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
साइकिल मिलने खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में जरूरतमंद एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) प्रदीप दहिया ने बताया कि सरकार की ओर से पात्र विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़कर रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ाई सहित विभिन्न विद्यालयों में पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। डीईईओ ने कहा कि विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र विद्यार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें