फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोटरी क्लब के पंख प्रोजेक्ट के तहत 25 मेधावी छात्राओं को दी गईं साइकिलें

Thu, 11 Jun 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित करती भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली व उपायुक्त
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की ओर से भार्गव कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पंख प्रोजेक्ट के तहत मेधावी एवं जरूरतमंद 25 छात्राओं को साइकिलें दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना पोपली और उपायुक्त अभिषेक मीणा ने फीता काटकर किया। इसके बाद चयनित 25 मेधावी छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। नेहा शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
क्लब का प्रयास है कि कोई भी बच्ची संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भार्गव समाज का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के सचिव अनुकूल शर्मा ने बताया कि क्लब इस वर्ष अब तक 60 से अधिक सामाजिक परियोजनाएं पूरी कर चुका है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में तीन वाटर कूलर लगाए जाएंगे। जाटूसाना के एक विद्यालय को गोद लेकर उसके विकास एवं कायाकल्प का कार्य भी किया जा रहा है।
समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा, रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष नेहा शर्मा, पार्षद संतोष यादव तथा अखिल भारतीय भार्गव समाज के प्रधान अनिल भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवीन अदलखा, ज्योति अदलखा, अरुण गुप्ता, समीर भाटिया, भारती भाटिया, अनुराधा सैनी, अनुराधा यादव, वेदप्रकाश कथूरिया, रितु ओबेरॉय, जतिन अरोड़ा, जयप्रकाश, रुचि चौहान, हरीश महेंद्रत्ता, उमा गुप्ता, मोना गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें