फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाविप के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाया जन्मदिन

Mon, 24 Aug 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बुजुर्गों संग जन्मदिन मनाते संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद श्री राम शाखा रेवाड़ी के सदस्यों ने मंगलवार को झज्जर रोड स्थित बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के आशियाना वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

परिषद के सदस्यों ने सपरिवार आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ केक काटा और जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उनके साथ बैठकर सामूहिक भोज किया। डॉ. दीपक यादव और सीए अमन गुप्ता के सहयोग से आश्रम के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने कहा कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अपनों के स्नेह और समय के आकांक्षी होते हैं। परिषद के सदस्यों और उनके परिवारों द्वारा आश्रम आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना सराहनीय है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने मांगलिक अवसरों पर आश्रम आकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्री राम शाखा के अध्यक्ष सीए जतिन सैनी और संरक्षक सीए जीतेश अग्रवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में संस्कार और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम शाखा के सेवा संयोजक डॉ. दीपक यादव और कोषाध्यक्ष सीए अमन गुप्ता की मां के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें