फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Sat, 03 Jan 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली के नए भवन का भूमि पूजन करते हुए प्राच
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्राचार्य अनिल यादव ने की। यजमान की भूमिका सरपंच सीलवती यादव एवं उनके पति देशराज यादव ने निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि विद्यालय का नया भवन नाबार्ड की योजना के तहत लगभग 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह भवन तीन मंजिला होगा। नया भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसमें 12 कक्ष, प्रयोगशालाएं, प्राचार्य कक्ष, गेस्ट रूम अटैच पैंट्री, आधुनिक वॉशरूम, रैंप और चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कार्य सर्व शिक्षा अभियान की नोडल एजेंसी की तकनीकी विंग की देखरेख में किया जाएगा। इसे प्रवीण कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से पूर्ण कराया जाएगा। यह भवन पूरी तरह सौर ऊर्जा आधारित होगा और सतत विकास के मापदंडों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ के सदस्य मिथिलेश कुमारी, श्रीभगवान, राम सिंह, प्रदीप कुमार, सोनू पीटीआई, विजेंद्र बाबू, उपनिष, दिनेश कुमार, रमेश देवी, जीतू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही एनएसएस के सभी वॉलंटियर्स भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें