फोटो: 06रेवाड़ी। कोसली स्थित बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला परिसर में आवारा पशुओं के लिए नंदीशाल
कोसली। गांव और कस्बों की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। कोसली क्षेत्र में समाजसेवी होशियार सिंह के प्रयासों से नंदीशाला की स्थापना के लिए भूमि पूजन और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित रामचंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया।
समाजसेवी होशियार सिंह ने बताया कि बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला परिसर में पड़ी ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल कर नंदीशाला की नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। कई बार इनकी वजह से लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं।
होशियार सिंह ने बताया कि पहले ग्रामीणों ने कई बार बेसहारा पशुओं को गांव से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन बाड़े की सुविधा न होने के कारण वे दोबारा लौट आते थे। अब नंदीशाला में उचित बाड़ा निर्माण होने से पशुओं की देखभाल नियमित रूप से की जा सकेगी। संवाद