फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी पुलिस ने 42 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भिवाड़ी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 42 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे गए।
विज्ञापन

अलवर बाइपास पर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए चलाए गए इस अभियान में सबसे ज्यादा 41 चालान नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ काटे गए।
वहीं एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज पटाखे जैसी आवाज पैदा की और आमजन की शांति भंग की जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी बुलेट को जब्त कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बेतरतीब होर्डिंग-बोर्ड लगाने, सड़क पर अवैध पार्किंग कर रास्ता रोकने, मादक पदार्थों व शराब के नशे में वाहन चलाने और अन्य असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें