फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भटसाना स्कूल ने मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव भटसाना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने सत्र 2025-26 में मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत भटसाना, जिला पार्षद निरंजन लाल व अन्य लोगों ने विद्यालय पहुंच कर स्टाफ को बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्लस्टर हेड अजय सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले तक यह विद्यालय एक सामान्य सरकारी स्कूल था लेकिन अब इसकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और यह आसपास के निजी विद्यालयों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है। उन्होंने इस परिवर्तन के लिए पूरे स्टाफ को श्रेय दिया।
विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुमन लता ने बताया कि विद्यालय न केवल सुंदरीकरण में अग्रणी है बल्कि शिक्षा और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। एनएमएमएस परीक्षा में छात्र अनिकेत ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र अभिषेक का फायर फाइटर रोबोट खंड स्तर पर प्रथम रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा इंस्पायर अवॉर्ड में भी विद्यालय ने स्थान बनाया है। खेलों में विद्यालय की छात्राएं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं बुनियाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मौके पर प्राध्यापक अशोक कुमार, विज्ञान अध्यापक विनोद कुमार, लखपत शर्मा, पवन कुमार, श्याम सिंह, लीला, नरेश (पीटीआई) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें