फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में भारती व प्रीति प्रथम

Mon, 16 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की ओर से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और प्रसार में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शोध छात्रा भारती और एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंजलि और नितिन ने द्वितीय स्थान और प्रगति और नेहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत ज्ञान प्रणाली तथा उसके समकालीन महत्व के प्रति वैचारिक जागरूकता एवं बौद्धिक रूचि का विकास करना था।
मुख्य अतिथि इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विकास बत्रा उपस्थित रहे। निबंध लेखन प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय के विभिन्न आयामों जैसे संस्कृति, दर्शन, शिक्षा, पर्यावरण, नैतिक मूल्य एवं सामाजिक समरसता पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका डॉ. अविनाश आर्य एवं डॉ. कमलेश नरवाना ने निभाई। उन्होंने निबंधों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, मौलिकता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण तथा प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया और प्रतिभागियों को उपयोगी अकादमिक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें