फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदहाल खेल परिसरों की सुधरेगी दशा, तैयार हो रहा एस्टीमेट

Mon, 16 Feb 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेल परिसर की बदहाल दशा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के तीन और खेल परिसरों के हालात जल्द सुधरेंगे। धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल परिसर, बावल मिनी स्टेडियम और नेहरूगढ़ खेल स्टेडियम की मरम्मत की जाएगी। खेल विभाग तीनों खेल परिसरों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवा रहा है। एस्टीमेट तैयार होते ही इसे मंजूरी के लिए खेल निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभी 4 राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत का काम चल रहा है। इनमें कोसली, आशियाकी पांचौर, मनेठी व गुरावड़ा शामिल हैं। इन खेल परिसरों में ट्रैक, बिजली, पानी, चहारदीवारी, बिल्डिंग में प्लास्टर के साथ जर्जर दरवाजे व खिड़कियों को सुधारा जा रहा है।
अगले दो माह में यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने पर इन स्टेडियमों में हाई-मास्ट लाइट भी लगेगी। अब धारूहेड़ा, बावल और नेहरूगढ़ खेल परिसरों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन


धारूहेड़ा स्टेडियम बदहाल पड़ा है। स्टेडियम में ट्रैक नहीं है। बिल्डिंग जर्जर हो गई है। दरवाजे और खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।

धारूहेड़ा स्टेडियम में कोच भी नहीं है। यह स्टेडियम औद्योगिक क्षेत्र में बना है। इस वजह से वहां खिलाड़ी भी नहीं जाते हैं। खेल परिसर की मरम्मत के साथ कोच नियुक्ति की मांग उठती रही है। यहां लंबे समय से कोच नहीं हैं। ऐसे में धारूहेड़ा क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलों के अभ्यास के लिए रेवाड़ी आना पड़ता है।

मरम्मत हो तो और मिलें बेहतर सुविधाएं


बावल मिनी स्टेडियम की भी हालत खराब है। यहां खो-खो कोच की नियुक्ति हैं। खो-खो सेंटर भी अच्छा चल रहा है लेकिन स्टेडियम की मरम्मत हो तो खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा मिल सकती हैं। नेहरूगढ़ खेल परिसर में सुविधाओं की कमी है। पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर यहां प्रशिक्षक की तैनाती हो गई लेकिन स्टेडियम की हालत खराब है। इसके चलते खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बजट मिलता है तो इनकी दशा को सुधारने के साथ ही लाइटें भी लगेंगी। इससे खिलाड़ी बेहतर तरीके से प्रैक्टिस कर पाएंगे। रात के समय भी अभ्यास किया जा सकता है।
-
वर्जन


तीन और खेल परिसरों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट मिलते ही उसे मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। अभी 4 राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।-ममता देवी, कार्यवाहक डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें