फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निबंध लेखन में भाकली स्कूल की छात्रा प्रीति प्रथम

Sat, 03 Aug 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। नाहड़ स्थित शहीद जीतराम माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खंड नाहड़ के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, समूह नृत्य, एवं रोल प्ले में अपनी प्रतिभा दिखाई।
निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली की छात्रा प्रीति प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूखी की छात्रा मुस्कान द्वितीय एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ की छात्रा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार स्लोगन प्रतियोगिता में अंजली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली ने प्रथम एवं निशा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ ने द्वितीय स्थान और मुस्कान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में कशीश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन कृष्ण भारद्वाज विज्ञान अध्यापक ने किया और कार्यक्रम को रोचक बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यलय की बेल कार्यक्रम में अलग-2 निर्णायक कमेटी बनाई गई। इस मौके पर अशक्तपाल, प्रमोद कुमार, उमेश, सुमनलता, स्वरूप कुमारी अंजुबाला, प्रोमिला, सरला कुमारी, राजेश कुमारी, मोहित कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप, मनीष कुमार, ज्योति व डॉ. पूनम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें