संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हरियाणा मांगे हिसाब के तहत चार्जशीट तैयार की है जिसे कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं। जल्द ही जिले में बूथ एजेंटों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। इसलिए अपने-अपने हलके के बूथ एजेंटों की सूची उन्हें सौंप दें। ये बातें कांग्रेस के जिला प्रभारी दीपक वैद ने कहीं।
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी के कांग्रेस के जोनल प्रभारी धीरूभाई पटेल ने वीरवार को बावल व कोसली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और फीड बैक लिया। जिला प्रभारी दीपक वैद ने कोसली व बावल विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की टिकट के दावेदारों, पार्टी के पूर्व मंत्री पूर्व विधायक, पार्षद व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान हरियाणा मांगे हिसाब बावल के कोआर्डिनेटर प्रवीण चौधरी, बूथ एजेंट ट्रेनर डॉ. अनिल पंवार, कोसली विधानसभा ने हरियाणा मांगे हिसाब के कोआर्डिनेटर सुभाष गुर्जर, बूथ एजेंट ट्रेनर बसंत महलावत विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, अनिल यादव पाल्हावास, दीवान सिंह चौहान, एडवोकेट मनोज दख़ोरा, सुभाष छाबड़ी, नगर पालिका बावल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।