फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी लिंक फ्रॉड से रहें सावधान, खाली हो सकता बैंक खाता : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैंक अकाउंट केवाईसी अपडेट के नाम पर बढ़ते साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी बैंक, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म और सरकारी संस्थानों के नाम पर फर्जी मैसेज, ई-मेल और व्हाट्सएप लिंक भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ठग खुद को बैंक कर्मचारी या अधिकृत प्रतिनिधि बताकर लोगों को कॉल या मैसेज करते हैं और कहते हैं कि उनके बैंक खाते की केवाईसी अधूरी है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि अगर तुरंत केवाईसी अपडेट नहीं की गई तो खाता बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित को एक फर्जी लिंक भेजा जाता है और उस पर क्लिक करने के लिए दबाव बनाया जाता है।
लिंक पर क्लिक करने के बाद फर्जी वेबसाइट खुलती है जहां बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन, ओटीपी, सीवीवी या नेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी भरने को कहा जाता है। जैसे ही व्यक्ति यह जानकारी दर्ज करता है, साइबर अपराधी उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं या खाते का नियंत्रण अपने हाथ में ले लेते हैं।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक या वित्तीय संस्था फोन कॉल, मैसेज या लिंक के माध्यम से केवाईसी अपडेट के लिए गोपनीय जानकारी नहीं मांगती। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया केवल बैंक शाखा या आधिकारिक बैंक ऐप व वेबसाइट के माध्यम से ही पूरी करें।
उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें