फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को किया जागरूक

Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई विकास कार्यालय, करनाल के उप निदेशक केसी मीणा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

केसी मीणा ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्य तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उनके उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग तथा ऑनलाइन बिक्री के आधुनिक तरीकों से अवगत कराना तथा ई-कॉमर्स एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर डोमेन एक्सपर्ट जयवीर योगी ने प्रतिभागियों को योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कारीगरों को नई तकनीकों और बाजार के बदलते स्वरूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

एमएसएमई करनाल के सहायक निदेशक रमेश राजा ने उद्यमिता एवं कौशल विकास, मूल्य निर्धारण, बाजार के रुझानों एवं बिक्री रणनीतियों पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में एलडीएम कार्यालय रेवाड़ी महेंद्र ने वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग संबंधी विषयों एवं पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों से जुड़े ऋण संबंधी मुद्दों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। ओपन हाउस सत्र के माध्यम से लाभार्थियों को अपने व्यवसाय, उत्पादों, मार्केटिंग एवं बिक्री से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में 100 से अधिक कारीगरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें