फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को त्याग का उपदेश देने से पहले प्रधानमंत्री खुद करें पालन : अजय सिंह

Mon, 11 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से सोना न खरीदने और विदेशी यात्राएं न करने की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जनता को उपदेश देने से पहले प्रधानमंत्री खुद इसका पालन करेें।
विज्ञापन

अजय सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं 15 मई को विदेशी दौरे पर जा रहे हैं जबकि देश की जनता को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई संकट या आर्थिक चुनौती आती है, तो सबसे पहले प्रधानमंत्री और सरकार को खुद अपने ऊपर उस नियम को लागू करना चाहिए। इसके बाद जनता से त्याग और सहयोग की अपेक्षा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने हर कठिन समय में सरकार का साथ दिया है। कोविड महामारी के दौरान लोगों ने भारी परेशानियां झेलीं, नोटबंदी में घंटों लाइनों में खड़े रहे, महंगाई और बेरोजगारी के बावजूद सरकार के हर फैसले में सहयोग किया। जनता हमेशा देशहित में त्याग करने को तैयार रहती है, लेकिन सरकार को भी जनता के दर्द और परेशानियों को समझना चाहिए।
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने आशंका जताई कि प्रधानमंत्री के इस प्रकार के बयान कहीं आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की भूमिका तो नहीं बना रहे।
उन्होंने कहा कि पहले ही रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है। गैस महंगी होने से हर जरूरी वस्तु के दाम बढ़ गए हैं और आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ाए गए तो परिवहन से लेकर खाने-पीने और रोजमर्रा की हर वस्तु और अधिक महंगी हो जाएगी, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

जनता से बार-बार त्याग मांगने से पहले सरकार को अपने खर्चों और दिखावटी कार्यक्रमों पर रोक लगानी चाहिए। देश की जनता अब भाजपा सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें