रामपुरा थाना पुलिस ने मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में संलिप्त 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला यादव नगर निवासी चंद्रशेखर उर्फ दीपक उर्फ दीपू व नवीन के रुप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रविंद्र ने बताया कि 6 सितंबर को यादव नगर में उसके साथ भगवान सिंह खड़े हुए थे। इसी दौरान भगवान सिंह के बेटे प्रवेश ने बताया कि मकान के पीछे खड़े 4-5 युवकों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। उसके बाद युवाओं से फोन मांगा तो उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार शाम को पुलिस ने मामले में संलिप्त 2 आरोपी नवीन व चंद्रशेखर उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया।