फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी एसीपी के रीडर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा श्योराज निवासी पटौदी एसीपी के रीडर पंकज ने बुधवार को अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरूआती जांच में सामने आया कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव माजरा श्योराज निवासी 36 वर्षीय पंकज गुरुग्राम पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। फिलहाल वह पटौदी एसीपी के पास बतौर रीडर ड्यूटी कर रहा था। दो दिन पहले ही वह घर पर आया था। बुधवार को उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका हुआ देख परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रही है कि वह शहर के सनसिटी में किराये के मकान में रहता था तथा घटना वाले दिन अपने गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें