फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विद्यार्थियों के साथ करें मित्रवत व्यवहार : डॉ. मुकेश

Tue, 19 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत रैगिंग एक अपराध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि सीनियर विद्यार्थियों को नए विद्यार्थियों के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए।
डॉ. मुकेश का छात्राओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि हमें सभी के साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए। हम अपनी बातों, आचरण से कोई ऐसा व्यवहार न करें जिससे नवप्रवेशित छात्र तनाव में रहें। रैगिंग से संबंधित कानून की विभिन्न धाराओं, दंड और जुर्माना के बारे में जानकारी देते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कहा कि आपसी सहयोग और सम्मान की भावना ही स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण की नींव है। भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की रैगिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए कठोर कदम उठाए हैं। यह हम सब का दायित्व बनता है कि हम अपने परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में थरपना (तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, हिना (तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान और प्रिया (प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी छात्रों एवम प्राध्यापकों को रैगिंग के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें