फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, ईडी या सीबीआई ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग करे तो हों सचेत : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमेंद्र कुमार मीणा ने लोगों से साइबर ठगी से सचेत रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी, ईडी या सीबीआई अधिकारी बनकर ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग करता है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ऐसा करने पर आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से रुपयों की मांग नहीं करता और यदि कोई ऐसा कर रहा है तो निश्चित तौर पर वह साइबर अपराधी है जो आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बनाना चाहता है।
एसपी ने बताया कि यदि आमजन साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें ताकि साइबर फ्रॉड की राशि को तुरंत फ्रीज किया जा सके। साइबर ठगों द्वारा पीड़ित के पास फोन कर डराया धमकाया जाता है व फोन कॉल को सीबीआई अधिकारी को ट्रांसफर करने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

साइबर ठग सीबीआई अधिकारी बनकर फर्जी अरेस्ट वारंट जारी कर पीड़ित को डराते व धमकाते हैं। पीडित युवक फर्जी अरेस्ट वारंट देखकर घबरा जाता है व उनके कहे अनुसार खाते में रुपये ट्रांसफर कर साइबर ठगी का शिकार हो जाता है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या अपने नजदीकी थाना में दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें