फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे फाटक पार करते समय बरतें सावधानी

Fri, 07 Jun 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों के आसपास वीरवार को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार की ओर से जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जयपुर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गोयल व मंडल शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। लोगों को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियां बताई।
विज्ञापन

जयपुर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के दिशा निर्देशानुसार विभिन्न समपार फाटकों पर रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल एवं संरक्षा विभागों द्वारा जयपुर, रेवाड़ी, सीकर, फुलेरा, बांदीकुई, अलवर एवं रींगस स्टेशनों के आस-पास व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम जनता को समपार फाटक को पार करने संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर पोस्टर को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उल्लेखित समपार फाटक को पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में मंडल के विभिन्न समपार फाटक पर रेलवे कर्मचारियों ने आमजन को जागरूक भी किया। जागरूकता के द्वारा बताया गया कि समपार फाटक को पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, बंद रेलवे फाटक को नीचे से पार नहीं करना, पार करते समय जल्दबाजी न करना, फाटक वाले को बिना अनुमति फाटक खोलने के लिए बाध्य नहीं करना एवं रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर रेलवे अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें