फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल फ्लाईओवर का तीन माह में कार्य होगा पूरा

Thu, 30 Oct 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर अध
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल फ्लाईओवर का निर्माण अब जनवरी तक पूरा होने की संभावना है। इसका कार्य पूरा होते ही रिपोर्ट भी मांगी गई है। दरअसल, इस प्रोजेक्ट की गति धीमी होने का मुद्दा अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने अधिकारियों से बावल फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण के संबंध में जवाब तलब करते हुए कहा कि जनवरी तक इस काम को पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इससे अब समय पर निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जग चुकी है। हाईवे स्थित बनीपुर चौक सबसे व्यस्त एरिया है। जाम से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू किया गया था।
इस फ्लाईओवर को दो वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन निर्माण कार्य धीमा होने की वजह से इसे पूरा नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोग बैठक कर प्रशासन को कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं। यहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बनीपुर चौक के पास सितंबर में केमिकल से भरा कंटेनर पलट गया था।
विज्ञापन

ब्लास्ट होने की वजह से पास से गुजर रही कार में सवार चार लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। 2 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद फ्लाईओवर के धीमे निर्माण को हादसे का मुख्य कारण बताया गया था। इसी मुद्दे को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नितिन गडकरी आवास पर उठाया है।


फ्लाईओवर के पास की सड़क की स्थिति बदहाल
राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी से कहा कि फ्लाईओवर के पास सड़क की स्थिति बदहाल है, उसे तुरंत ठीक किया जाए। इस पर नितिन गडकरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राव इंद्रजीत ने बावल चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पिछले 3 माह से धीमे कार्य के बारे में गडकरी को अवगत करवाते हुए कहा कि ठेका लेने वाली एजेंसी की लापरवाही से पिछले दिनों वहां दुर्घटना में लोगों की जान गई। वहीं, मानसून के दौरान कई किलोमीटर लंबे जाम से लोगों को जूझना पड़ा। राव ने कहा कि एजेंसी की लापरवाही के चलते आज भी धूल के गुब्बार वातावरण को प्रदूषित करने के साथ रोड की खराब स्थिति लोगों को परेशानी का सबब बन रही है।


गुरुग्राम-पटौदी- रेवाड़ी-नेशनल हाईवे के धीमे निर्माण का उठाया मुद्दा
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी-नेशनल हाईवे के निर्माण की धीमी रफ्तार पर निर्माणाधीन एजेंसियों को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि निर्माणाधीन एजेंसी बार-बार अपनी डेडलाइन अनेक बार मिस कर चुकी है। ऐसे में एजेंसियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। राव ने गडकरी को बताया कि मानेसर एलिवेटेड फ्लाईवर का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है, वहां सर्विस लेन का निर्माण हो रहा है। भविष्य में मानेसर एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने के बाद जाम की परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों की यात्रा को सुलभ बना सकेगा। इसलिए इसका निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

152-डी के बाघोत एग्जिट व एंट्री प्वाइंट पर चर्चा हुई
बैठक में नेशनल हाईवे 152-डी के बागोत एग्जिट व एंट्री प्वाइंट पर चर्चा हुई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही इसके समाधान को एक रिपोर्ट मंत्रालय को प्रस्तुत करेंगे। राव ने कहा कि स्टेट हाईवे से जोड़ने के लिए बाघोत के पास एंट्री व एग्जिट का प्रावधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें