फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वालीबॉल में बटोड़ी की टीम ने मारी बाजी

Mon, 04 Mar 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। गांव मामडिया आसमपुर में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें वालीबॉल, खो-खो, रिले दौड़ और रस्साकसी का आयोजन करवाया गया। वालीबॉल में बटोड़ी की टीम प्रथम और मामडिया आसमपुर की टीम द्वितीय रही। खो-खो में पाली की टीम प्रथम और मामडिया आसमपुर की टीम द्वितीय, लड़कियों की रिले दौड़ में राजकीय महिला महाविद्यालय पाली की टीम प्रथम और मॉडर्न इंडियन हाई स्कूल पाली की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

लड़कों की रिले दौड़ में टिंट प्रथम और खोरी की टीम द्वितीय रही। रस्साकसी में मामडिया आसमपुर प्रथम व खोरी की टीम द्वितीय रही। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र से यतिन चारण व अमरजीत मौजूद रहे। वीर युवा क्लब मामडिया आसमपुर से रवि, देवेंद्र, दीपक, विकास, विपिन, राहुल, विवेक, पारस आदि व मुख्य अतिथि की भूमिका में भूपेंद्र सिंह, देशराज पंच व बिट्टू पंच आदि रहे। मैच रेफरी की भूमिका जितेंद्र सैन, अशोक व श्योराण ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें