फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कविता से दर्शकों की बटोरी तालियां

Mon, 04 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम 60 की उम्र के बाद करें - नए जीवन की शुरुआत का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट कुसुमलता पनवाल भाजपा पार्षद वार्ड नंबर 30, शिक्षाविद सुनीता शास्त्री, पवित्रा प्रतिष्ठा के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव और संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि परमपिता परमात्मा ने मानव जीवन 100 वर्ष तक स्वस्थ रहने के लिए प्रदान किया है।
विज्ञापन

श्रुति आर्य ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में वीर रस की कविता सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। दयाराम आर्य, प्रदीप डागर व डॉक्टर सपना ने योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। नन्हे बच्चे ओजस्वी, पूर्वांशी, देव व गौरी ने दैनिक जीवन में सफाई रखने की लघु नाटिका प्रस्तुत की। वरिष्ठ नागरिक प्रोफेसर सीएल सोनी, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, ओम प्रकाश चुघ, समाजसेवी पंकज रुस्तगी, केएल कोहली, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल को राम नाम का पटका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जीवन का लक्ष्य बड़ा हो

पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, गो क्रांति मिशन के प्रदेश संरक्षक प्रदीप डागर, शिक्षा विद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि यदि जीवन का लक्ष्य बड़ा, मन में कुछ नया करने का संकल्प हो तो उससे आपकी कार्य शक्ति में बढ़ोतरी होती है। पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, शिक्षाविद प्रीति कपूर व पर्यावरण विद् रीटा गेरा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इससे स्वस्थ जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें