फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जंग खा चुकी व्यवस्था के बीच मौत बनकर खड़े बास्केटबॉल के पोल

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबाल रिंग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जंग खा चुकी व्यवस्था के बीच बास्केटबॉल के पोल मौत बनकर खड़े हैं। गांव पाली और झाड़ली के राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में तो पोल बदहाल स्थिति में हैं। लंबे समय से मैदान का भी बुरा हाल है। महाविद्यालयों में बनाए गए बास्केटबाॅल खंभे जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते जंग खा रहे हैं।
विज्ञापन

बास्केटबाॅल के मैदानों की बदहाल व्यवस्था खेल विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़े कर रही है। शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम व महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बने बास्केटबॉल मैदान जर्जर हो चुके हैं। दोनों में न तो खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और न ही विभाग की ओर से यहां ध्यान दिया जा रहा है।
दोनों स्थानों पर पोल को भी जंग लग गया और उनके कांच भी टूटे हुए हैं। राजीव गांधी खेल स्टेडियम पाली में तो हालात यह हैं कि मैदान के दोनों पोल वर्षों से नीचे गिरे पड़े हैं। जिम्मेदारों ने इनकी सुध तक नहीं ली है। बता दें कि बुधवार को शहर में बॉस्केटबॉल खेल मैदानों की पड़ताल की गई। इस दौरान शहर के ऑडिटोरियम के पास बने मैदान में दो पोल लगे हुए हैं।
विज्ञापन

यहां पर दोनों पोल अनदेखी के चलते जर्जर हो चुके हैं। दोनों के कांच टूटे हुए हैं और नेट भी पोल से गायब हैं। कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि यहां कोई खिलाड़ी अभ्यास नहीं करता। इस कारण यहां पर अधिक ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद पास लगते स्टेडियम में व्यवस्थाएं जांचीं तो यहां पर भी वैसी ही स्थिति मिली।
यहां पर पोल में जंग और नेट व शीशे गायब मिले। मैदान के ट्रैक की रोड़ियां उखड़ी हुई हैं और मैदान की सीमा रेखाएं तक नहीं हैं। यहां सफाई का अभाव है। मैदान में कोई खिलाड़ी अभ्यास नहीं करते। अगर यहां पर कोई बैठता या खड़ा होता है तो पोल के गिरने का डर रहता है।
वहीं कनीना के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, पितामह कानसिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना व अन्य खेल मैदानों में बनाए गए बास्केटबाॅल के पोल से बोर्ड, जाली व रिंग ही गायब हैं, जर्जर पोल खड़े हैं। यहां मैदानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि लंबे समय से खिलाड़ियों ने अभ्यास तक नहीं किया है।

-
वर्जन:
जल्द ही सभी मैदानों के प्रबंधकों की बैठक बुलाकर सर्वे कराया जाएगा। विशेषकर बास्केटबाॅल के मैदानों में लगे पोल, रिंग व अन्य उपकरणों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान जो भी खामियां सामने आएंगी उन्हें जल्द से जल्द दूर कराया जाएगा। -नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबाल रिंग---संवाद

फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबाल रिंग---संवाद

फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबाल रिंग---संवाद

फोटो संख्या:72- राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में क्षतिग्रस्त बास्केटबाल रिंग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें